देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद-28 मई : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सैन्ट्रल प्राभारी दीपक लोहान की टीम ने देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरेन्द्र उर्फ अररी(32) गांव खेडी कलां फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से फज्जीपुर चौक सेक्टर-78 से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना बीपीटीपी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को बल्लबगढ़ रेलवे स्टेशन पर किसी व्यक्ति से 2000/-रु में वारदात के समय लोगो में भय बनाने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में 2 अवैध हथियार व 3 चोरी के थाना खेडी पुल व बीपीटीपी में दर्ज है। आरोपी जिनमें जेल जा चुका है अभी आरोपी जमानत पर चल रहा है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!