देसी पिस्तौल के साथ आरोपी को अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद-21 मई : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में शामिल चल रहे आरोपियो की गिरफ्तारी के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाख सेन्ट्रल प्रभारी दीपक लोहान की टीम ने देसी पिस्तौल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशिक उर्फ दत्तू(24) न्यू राजीव कॉलोनी डबुआ का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम मुख्य सिपाही संदीप सिपाही मुफरिक, मोहित ने अपने गुप्त सूत्रों से गस्त के दौरान तिगांव मंडी के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना तिगांव में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर पूर्व में हत्या के प्रयाश, अवैध हथियार और लडाई-झगडे के 4 मुकदमें थाना डबुआ, सुरजकुण्ड, सारन में दर्ज है। जिसके लिए आरोपी देसी पिस्तौल को अपने दोस्त से लेकर आया था। आरोपी सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। आरोपी पूर्व के मुकदमों में जमानत पर चल रहा है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!