वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

– आरोपी से चोरी का सीएनजी ऑटो बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिहं ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहरुख फरीदाबाद के गांव धौज का रहने वाला है। आरोपी को चोरी के मामले में पहले गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने सेक्टर-12 के एरिया से थाना मुजेसर के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में एक सीएनजी ऑटो बरामद किया गया है। आरोपी ने ऑटो को फरीदाबाद की संजय कॉलोनी से चोरी किया था। आरोपी ऑटो को बेचना चाहता था। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी पर पूर्व में 3 चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी नशा करने का आदि है नशे की पूर्ती के लिए आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सो पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!