फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया संस्था द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए ब्लड डोनेट करने वाले लोगों का सम्मान किया गया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया संस्था द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए ब्लड डोनेट करने वाले लोगों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल पार्क, सेक्टर 12 फरीदाबाद में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक जोरवाल, डीआईजी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय उपस्थित रहे और ब्लड डोनेट करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि संस्था को जब भी थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की सहायता के लिए ब्लड की आवश्यकता हो तो पुलिस प्रशासन को सुचित करें, ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कराकर फरीदाबाद पुलिस थैलेसीमिया बच्चों की सहायता के लिए ब्लड डोनेट करने में अग्रिम भूमिका निभायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!