खोरी गांव के सभी निवासियों को आश्रय मिलने की खबर राहत देने वाली : डा. सुशील गुप्ता

नई दिल्ली, 4 अगस्त। आम आदमी पार्टी सांसद डा सुशील गुप्ता ने फरीदाबाद स्थित गांव खोरी के सभी निवासियों के पुर्नवास को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही के उपरांतं कोर्ट द्वारा सभी को पुर्नवास दिए जाने की उम्मीद पर खुशी जाहिर की है।
उन्होंने कहा वह शुरू से ही यह मांग उठाते आए है कि खोरी गांव में रहने वाले प्रत्येक निवासी का पुर्नवास किया जाना चाहिए। जबकि प्रदेश की हरियाणा सरकार केवल अपने प्रदेश के 1400 सौ निवासियों की ही बातें कर रही थी। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वहां रहने वाले प्रत्येक निवासी का पुर्नवास सरकार द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए अगर कोई निवासी चाहे तो कोर्ट द्वारा बनाए गए विस्थापित केंद्र में जाकर अपनी बात रख सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी उम्मीद जताई है कि सभी खोरी विस्थापितों को आश्रय मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार से 23 अगस्त तक अपनी विस्थापित के पुर्नवास नीति को कोर्ट में जमा करवाएं, यह आदेश भी कोर्ट द्वारा दिया गया है। जिससे गांव खोरी के लोग राहत महसूस कर रहें है।
मालमू हो कि डा गुप्ता ने प्रवासी संगठन वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से सभी खोरी गांव वासियों के पुर्नवास करने की मांग की थी। क्योंकि तब हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा केवल हरियाणा वोटर आईडी के माध्यम से 1400 लोगों को मकान देने की बात कही गई थी। जबकि वहां रहने वाले लोगों की संख्या लाखों में है,जिन्होंने अपना सब-कुछ बेचकर खोरी में मकान बनाएं, वह कहां जायेंगे। बेहतर होगा कि प्रदेश सरकार वहां रहने वाले सभी परिवारों को पुर्नवास की व्यवस्था करें, यह मानवीय जरूरत भी है।



