क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 15 जून को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अजरूदीन उर्फ अज्जु वासी गाव धौज, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच NIT की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गाव धौज, फरीदाबाद के रहने वाला अजरूदीन के पास अवैध हथियार है और सेक्टर-48 में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने अजरूदीन को सेक्टर-48 क्षेत्र से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना एस.जी.एम नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि अजरूदीन नशा करने का आदी है तथा देसी कट्टा को 6000 रुपये में मथुरा से खरीद कर लाया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!