क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर 52,936/-रू की ठगी, खाता व SIM उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना सैंट्रल में सुर्या कॉलोनी, सेहतपुर, फरीदाबाद वासी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसके पास क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के लिए कॉल आया जिसके लिए उसने मना कर दिया। लेकिन उसने उससे कार्ड को बंद करने के लिए कहा जिसके लिए उसने उसके पास कार्ड को बंद करने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। जैसे ही उसने उस लिंक पर क्लिक किया और डिटेल भरी तो उसके खाता से 52,936/-रू कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अब्दुल हक (37) वासी संगम विहार, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि जिस खाता में पैसे गये थे और जिस फोन नम्बर से कॉल हुई थी वो अब्दुल हक ने ठगों के लिए उपलब्ध करवाये थे। मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



