संत गुरु रविदास जी का समरसता और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा पावन कलश : पंकज पूजन रामपाल
काशी की पावन मिट्टी से भरे कलश सभी मंडलों के मंदिरों में होंगे स्थापित

- संत रविदास जी के विचार समाज को एकता, भाईचारे और मानवता की राह दिखाते हैं : पंकज पूजन रामपाल
फरीदाबाद : संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत सीर गोवर्धनपुर, काशी स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलशों को फरीदाबाद के सभी मंडलों के मंदिरों में स्थापित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल जी के नेतृत्व में जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग व शोभित अरोड़ा ने संत रविदास मंदिर खेडी गाँव में फरीदाबाद के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं पदाधिकारियों को पावन मिट्टी से भरे कलश भेंट किए।
जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई ‘कलश वंदन यात्रा’ सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर चल रही है। गत 5 अगस्त को प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद पावन कलश फरीदाबाद पहुंचे थे। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव चौहान के नेतृत्व में कलश यात्रा के फरीदाबाद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पावन कलशों का भव्य स्वागत एवं पूजन-अर्चन किया था। इसके बाद कलश को ओल्ड फरीदाबाद संत रविदास मंदिर में स्थापित किया गया ।

अब सभी मंडलों में पावन कलश पहुंचाए जा रहे हैं, जहां मंदिरों में विधिवत स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने पवित्र कलश को मस्तक से लगाकर संत गुरु रविदास जी को नमन किया तथा उनके समरसता, सेवा, मानवता, समानता और भाईचारे के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने अपने संपूर्ण जीवन में सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनकी जन्मस्थली की पावन मिट्टी से भरा यह कलश केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता एवं सद्भाव के सूत्र में बांधने का प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में संतों एवं महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इससे सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को नई मजबूती मिल रही है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला सचिव मनीष छोंकर, कार्यक्रम संयोजक गौरव चौहान,पार्षद सचिन शर्मा, मंडल प्रभारी नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष शुभान्कित गुप्ता,तृप्ति माला,आनंद कश्यप, सुधीर मेहता, कृष्ण पहलवान, मुकेश झा, टी.एन कपूर, नेपाल भाटी, रमेश जांगड़ा,तनुज कोठारी, धीरज अरोड़ा,मनमोहन भाटिया,गौरव कोली,कुंदन सैनी, प्रदीप त्रिपाठी,आदित्य भसीन,एससी मोर्चा जिला प्रभारी मनोज चौधरी, मोर्चा महामंत्री पुनीत गौतम,विनय भाटी,ममता महरोलिया,चमन गर्ग मंडल पदाधिकारी,महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्त्ता बन्धु व स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।



