4 किलो 140 ग्राम चुरा डोडा पोस्त सहित आरोपी को अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद 26 दिसम्बर : अपराध शाखा टीम 25 दिसम्बर को सेक्टर-17 एरिया में गस्त पर थी गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी विमल को सेक्टर-17 नहर पुल से गिरफ्तार किया है। आरोपी से मौके पर 4.140 किलोग्राम चुरा डोडा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-17 में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विमल वासी गाँव आसपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल- जवाहर कालोनी फरीदाबाद में रह रहा है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चुरा डोडा पोस्त को किसी व्यक्ति से बदायु उत्तर प्रदेश से 17000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में भी नशा तस्करी करने का मामला दर्ज है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!