मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

4 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर की जा रही है पूछताछ

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार लड़ाई-झगड़ों व संगीन मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 25 मई को एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान कार्तिक निवासी गाँव गौछी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित से खुलासा हुआ है कि शिकायतकर्ता सलमान की आरोपित कार्तिक के साथी मुकुल, हर्ष व अन्य के साथ कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने अन्य साथी मुकुल, हर्ष व अन्य ने मिलकर शिकायतकर्ता व उसके भाई इकबाल के साथ मारपीट की थी।

बता दें कि गाँव गौछी निवासी सलमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मई 2026 को वह अपने भाई इकबाल के साथ नाई की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी बिना नंबर प्लेट की एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार तथा एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ युवक पहुंचे। जिन्होंने उसके व भाई इकबाल पर हमला कर मारपीट की। शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!