वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने चोरी की स्कूटी सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी राकेश की टीम ने आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम लक्की राय (20) है आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर-4 का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से चोरी की स्कूटी सहित गुडगांव कैनाल सेक्टर-4 से काबू किया है। आरोपी ने स्कूटी को थाना ओल्ड के एरिया से चोरी किया था। आरोपी स्कूटी को बेचना चहाता था। आरोपी नशा करने का आदि है नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातो को अनजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!