यूनिवर्सल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दो वाल्व बदल कर 12 साल की बच्ची को दिया नया जीवन

फरीदाबाद : हार्ट के तीन वाल्व में दिक्कत होने पर 12 साल की एक बच्ची को जाेखिम से बचा कर नया जीवन दिया गया है। यूनिवर्सल अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गंभीर स्थिति में ओपन हार्ट सर्जरी करके बच्ची को जोखिम से बचाया है। अस्पताल आने पर बच्ची के दो वाल्व बदले गए और एक वाल्व की रिपेयर की गई। हार्ट में वाल्व खराब होने पर बच्ची कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ से परेशान थी। ऐसे में दिल की धड़कन का अचानक बढ़ना आम बात है। पैर या पेट में सूजन होती है। सामान्य रूप से कमजोरी बढ़ने लगती है।
अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ तथा चेयरमैन डा. शैलेश जैन ने बताया कि जांच से पता चला कि शहनाज नाम की बच्ची के तीन वाल्व खराब हैं। ऐसे में हार्ट की पंपिंग के लिए एक मशीन का प्रयोग किया गया, जो 21 दिन तक कृत्रिम हार्ट का काम करती है। इसी दौरान शहनाज के दो वाल्व बदले गए और एक का रिपेयर किया गया। अब बच्ची सामान्य स्थिति में है। सर्जरी में डा. शैलेश जैन, गौरव जैन, डा. पवन तथा डा. ललित ने सर्जरी की। अस्पताल की प्रबंध निदेशक डा. रीति अग्रवाल ने सफल सर्जरी पर टीम को बधाई दी। डा. शैलेश ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने पर बच्ची के परिवार का इलाज पर कोई खर्च नही हुआ।



