वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिला टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव गौड़ का जन्मदिन

फरीदाबाद 30 अप्रैल (मनीष शर्मा) : फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जिला टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव गौड़ का जन्मदिन बुक्के देकर, फूल-माला पहना व लड्डू खिलाकर धूमधाम से मनाया। श्री गौड़ 52 साल के हो गए हैं। सभी अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन में हमेशा आनंद और सुख हो!


वहीं अपने जन्मदिन पर वह बार रूम में मौजूद रहे और सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया जो उनके जन्मदिन पर उनसे मिलने पहुंचे थे। श्री गौड़ ने कहा मैं आप सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि आपका इसी तरह स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मुझे मिलता रहेगा।


इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा, एस. के. भारद्वाज, महेश शर्मा, चौ. बलबीर सिंह, के. के. मिश्रा, संदीप सेठी, सत्यवान नरवाल, डी. के. चौबे, अरविंद पटेल, अमर सिंह, अजीत भाटी, बलराम शर्मा, आर. एस. गौड़, कुलदीप फौगाट, दिलीप कुमार, प्रहलाद गर्ग, आर. एस. वर्मा, संदीप अधाना, अरूण जुनेजा, ए. के. चौधरी आदि कई अधिवक्ता मौजूद रहे।



