भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा ने सरस्वती ग्लोबल स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस व हरियाली तीज
शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम

ग्रेटर फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा (ग्रेटर फरीदाबाद) द्वारा सरस्वती ग्लोबल स्कूल, तिगांव में ‘गुरुवंदन एवं छात्र अभिनंदन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।
प्रमुख आकर्षण एवं सम्मान:
मेधावी छात्र सम्मानित: शिक्षा, खेल व कला में उत्कृष्ट 12 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र।
शिक्षकों का अभिनंदन: 5 उत्कृष्ट शिक्षकों, 2 सहायक स्टाफ एवं प्रधानाचार्य जी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रेरक प्रस्तुतियाँ: विद्यार्थियों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘मन की बात’ नाटकों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति व सामाजिक जागरूकता का संदेश।

विशेष उपस्थिति व विचार:
कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशक श्रीमती मंजुल भट्टर एवं प्रधानाचार्य फिलोमेना गोंसाल्वेस ने मुख्य अतिथियों—सेवा संयोजक धनेश्वर सिंह त्यागी, अध्यक्ष योगेश कुमार बंसल, सचिव प्रीता आहूजा, विनोद आहूजा, अगम तनेजा, डॉ. प्रियंका नागर एवं डॉ. विकास नागर का गर्मजोशी से स्वागत किया।
संस्कारयुक्त शिक्षा और प्रतिभाशाली युवा ही सशक्त भारत की असली नींव हैं। सरस्वती ग्लोबल स्कूल का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है।”— धनेश्वर सिंह त्यागी एवं योगेश कुमार बंसल
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय कॉर्डिनेटर ऋचा का विशेष योगदान रहा।



