इस वर्ष भी जन कल्याण सेवा संगठन ने जरूरतमंद लोगों को किए कंबल वितरित

फरीदाबाद : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बढ़ती ठंड को देखते हुए जन कल्याण सेवा संगठन द्वारा फरीदाबाद के स्लम एरिया व रेलवे स्टेशरों पर जाकर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। जन कल्याण सेवा संगठन के सदस्यों ने कहा कि उनकी संस्था लोगों में स्वच्छता का अलख जगाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। संगठन के प्रधान राजकुमार मामोरिया ने कहा कि हमारे देश की जनसंख्या का काफी हिस्सा गरीबी रेखा में जीवन-यापन कर रहा है जिनकों जरूरतमंद चीजों का अभाव है इसीलिए यह नेक कार्य निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है। श्री मामोरिया ने कहा कि समाज के सभी सेवादारों, सामाजिक लोगों को गरीब जरूरतमंदों की सेवा के लिए बढ़-चढकऱ भाग लेना चाहिए।

कंबल वितरण के समय जे एस मामोरिया, अशोक कुमार मामोरिया, मयंक मामोरिया, प्रवीन कुमार, पवन रावत, गुलशन कथूरिया, तरुण गुप्ता, रवि कुमार, नीरज गोयल, दिनेश मिश्रा, सत्येंद्र कुमार, सुनील तंवर, गोपाल शर्मा, कैलाश शर्मा, रोहित राजपूत, ललित उपप्रीति, नीरज भाटी, सुनील ठाकुर, सोनू प्रजापत, वी कुमार, सुनील भाटी, पंडित मनीष शर्मा, सतपाल खत्री, पंकज पाराशर, नानक चंद, सनी गौतम, सुनील ठाकुर, हरिओम शर्मा, गौरव जेटली, रोहताश कुमार, ज्ञान सिंह, मुनीर अहमद, कमलेश गुडग़ांव, गोविंद कुमार आदि शामिल रहे। प्रधान राजकुमार मामोरिया ने इस नेक कार्य में कीमती समय एवं योगदान देने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!