हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सम्पत्ति कर की सभी इकाईयों को स्वयं सत्यापन का कार्य किया जा रहा है, डोर-टू-डोर कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सम्पत्ति कर की सभी इकाईयों को स्वयं सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। एनआईटी, बल्लबगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और चंदावली के विभिन्न स्थानों पर दिनांक 8 जून और आगामी हर सप्ताह को स्वयं सत्यापित और डोर-टू-डोर कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आमजन की समस्याओं का निपटान करते हुए जोन वाईज सहायक, निरीक्षक और लिपिक सिटीजन की प्रॉपर्टीज का स्वयं सत्यापन करवाना सुनिश्चित करेंगे। विभिन्न जोनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कार्य दिवसों में भी जोन वाईज डोर-टू-डोर कैम्प लगाए जा रहे है जहां सहायक, निरीक्षक, क्लर्क, बिल वितरक सिटीजन की संपत्ति का रिकार्ड चैक करके स्वयं सत्यापन कराएंगे। यदि करदाता अपनी सम्पत्ति का स्वयं सत्यापन करके सम्पत्ति कर की अदायगी करते है तो उन्हें वित वर्ष 2024-2025 के सम्पत्ति कर में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। समस्त करदाताओं से अनुरोध किया जाता है कि वे इन कैम्पों का अधिक से अधिक लाभ उठाए और अपनी सम्पत्तियों का स्वयं सत्यापन कराएंगे। जून माह में लगने वाले कैम्प की सूची निम्न प्रकार से हैः-






