सतीश फागना एनआईटी 86 से भाजपा प्रत्याशी घोषित

फरीदाबाद : सतीश फागना को भाजपा की टिकट मिलने पर उन्हें बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है। सतीश फागना ने उनके प्रत्याशी बनाये जाने पर कहा कि वह शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं उन्होंने मुझ पर अपना भरोसा जताया, मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करूंगा। वहीं बधाई देने आये लोगों से कहा कि आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद! आपका समर्थन और विश्वास मुझे इस जिम्मेदारी को पूरा करने में मदद करेगा।

सतीश फागना ने सुबह अपने निजी आवास पर हवन किया, वहीं उन्होंने भगवान से आशीर्वाद लिया और चुनाव में सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह हवन हमारे सामूहिक प्रयास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल एवं महत्वपूर्ण बनाने वाले सभी का धन्यवाद। इसके बाद वह नामांकन दाखिल करने के लिए काफिले सहित निकले। लोगों का जोश देखते ही बन रहा था।



