देश के बलिदानियों और भारत मां के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली गई तिरंगा यात्राएं : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

बल्लभगढ़, 13 अगस्त। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह यात्रा देश के बलिदानियों और भारत मां के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली गई है। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा पूरे जोश और हर्ष तथा उल्लास के साथ निकाली गई है। यह तिरंगा यात्रा करीब 4 किलोमीटर लंबी यात्रा सेक्टर- 3 के पुल से शुरू होकर तिगांव रोड मोहना रोड होते हुए सेक्टर- 2 परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। सकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य लोगों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भागीदारी करके मिसाल कायम की:-

जहां शहर के युवाओं के साथ साथ बुजुर्गों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के गीतों पर गूंज उठा।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्प माला करते हुए कहा कि हमे बाबा साहेब ने संविधान में लिख कर मौलिक अधिकार और सामाजिक कर्तव्य दिए हैं।

ये रहे तिरंगा यात्रा में मौजूद:-

बल्लभगढ़ तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना, भाजपा नेता टीपर चंद शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!