फरीदाबाद पुलिस की यातायात जागरूकता मुहिम, यातायात नियमों बारे किया जा रहा है जागरूक, पिछले 10 महीने में किये 6,20,406 चालान

फरीदाबाद, 24 नवंबर : यातायात पुलिस फरीदाबाद ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। पिछले 10 महीनों में यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा कुल 6,20,406 चालान किये गए हैं, जो शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

यातायात नियम उल्लंघन के आंकड़े (पिछले 10 महीनों में):
1. बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चालान:
– कुल चालान: 1,72,433
– हेलमेट न पहनना यातायात का एक गंभीर उल्लंघन है, जो दोपहिया वाहन चालकों और उनके साथियों की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है।
2. ओवर स्पीड (तेज गति से गाड़ी चलाने) के चालान:
– कुल चालान: 51,727
– तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। फरीदाबाद पुलिस ने ओवर स्पीड के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है।
3. शराब पीकर गाड़ी चलाने के चालान:
– कुल चालान: 6,959
– शराब पीकर वाहन चलाना न केवल अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। फरीदाबाद पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती है।
4. ब्लैक फिल्म के चालान:
– कुल चालान: 11,351
– वाहनों की ग्लास पर काली फिल्म लगाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। फरीदाबाद पुलिस ने इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्रवाई की है।
फरीदाबाद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। आपकी छोटी सी सावधानी और नियमों का पालन न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा का गारंटी है।
यातायात नियमों के बारे में जागरूकता संदेश:
– हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट आपकी और आपके प्रियजनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
– स्पीड लिमिट का पालन करें: तेज गति से गाड़ी चलाना जानलेवा हो सकता है। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
– शराब पीकर गाड़ी न चलाएं: शराब पीकर वाहन चलाना अपराध है और यह आपकी और दूसरों की जान को खतरे में डालता है। अगर आप शराब पी चुके हैं, तो किसी सुरक्षित व्यक्ति को गाड़ी चलाने दें।
– गाड़ी की ग्लास पर काली फिल्म न लगाएं: काली फिल्म से दृश्यता कम होती है और यह दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ग्लास पर काली फिल्म लगाने से बचें।
फरीदाबाद पुलिस, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा करती है। आइए, हम सभी मिलकर सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए अपना योगदान दें।
सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित जीवन
यातायात नियमों के उल्लंघन से बचें और सुरक्षित यात्रा करें। किसी भी यातायात समस्या या शिकायत के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 0129-2267201, 2225999 पर संपर्क करें।



