पारदर्शिता, स्थिर शासन और विकास पर जनता की मुहर, महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा फ़रीदाबाद ने धूमधाम से मनाया विजय उत्सव

  • विकास, सुशासन और सशक्त नेतृत्व पर जनता ने फिर जताया अटूट विश्वास : पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद : महाराष्ट्र राज्य के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महायुति को मिली प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा फ़रीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में भाजपा की यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास की ऐतिहासिक जीत है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के कुशल प्रशासन पर जनता की अटूट आस्था का स्पष्ट प्रमाण है। महाराष्ट्र में सभी नगर समितियों और नगर निगमों के लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों, उनके राष्ट्रवाद और विकसित भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आशीर्वाद दिया है। देश की जनता अब जाति, तुष्टिकरण और खोखले वादों की राजनीति को नकार चुकी है और पारदर्शिता, स्थिर शासन तथा विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी विश्वास के साथ महाराष्ट्र की जनता ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा को अपना जनादेश सौंपा है।

महाराष्ट्र राज्य के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी, एन.डी.ए एवं महायुति को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर भाजपा फ़रीदाबाद द्वारा जिला कार्यालय अटल कमल पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, मिठाइयों का वितरण और “मोदी जिंदाबाद”, “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण उत्सवमय हो गया। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया ।

पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि महाराष्ट्र के लगभग सभी 29 नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है। एशिया के सबसे बड़े नगर निगम बी.एम.सी. (मुंबई) में भाजपा ने एतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके अलावा पुणे (165 सीट), ठाणे (131 सीट), नागपुर (151 सीट) और नासिक (122 सीट) जैसे प्रमुख महानगरों में भाजपा की मजबूत बढ़त इस बात का प्रमाण है कि शहरी मतदाता भी भाजपा की नीतियों और कार्यशैली से पूरी तरह संतुष्ट है। महाराष्ट्र के लोगों ने देश के विकास पर मुहर लगाकर ‘विकसित भारत’ के पक्ष में वोट दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव मनीष छोंकर, युवा मोर्चा कार्यकारी जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, अरुणिमा सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, शुभंकित गुप्ता, रेखा मिश्रा, ललित भारद्वाज, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!