इटेलियन ग्लास से बनी तुर्की की लाईटें लुभा रही हैं पर्यटकों को

सूरजकुंड (फरीदाबाद), 7 फरवरी। 36 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेले में स्वदेशी व विदेशी शिल्पकार पर्यटकों को अपने उत्पादों की ओर आकर्षित कर रहे हैं। तुर्की के इस्तांबुल की टीम द्वारा स्टॉल नंबर 955 पर डेकोरेटिव लाइट्स के अलावा ईविल आई, श्रमिक आदि उत्पादों से पर्यटकों का ध्यान लुभा रहे हैं। इस स्टाल पर विशेषकर महिलाएं गृह सज्जा के उत्पादों में गहरी रुचि दिखा रही हैं।

इस्तांबुल के हक्कन रीडर की अगुवाई में पांच सदस्यीय दल सूरजकुंड मेले में लगातार चौथी बार पहुंच कर अपने हुनर से पर्यटकों को रूबरू करवा रहा है। इन शिल्पकारों द्वारा गृह सज्जा के लिए छोटी-बड़ी लाईटें, मैरिन ग्लास तैयार किए जाते हैं। इटेलियन ग्लास हस्तशिल्प उत्पादों के लिए प्रसिद्घ है। बड़़ी चौपाल के सामने मुख्य सडक़ के पूर्व की ओर स्थित यह स्टाल देर सांय तक पर्यटकों भीड़ का गवाह बन रहा है। स्थानीय पर्यटकों की सुविधा के लिए चार अनुवादकों को भी तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!