लडाई झगडा व हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद : लड़ाई झगड़ा करने वाले शरारती तत्वों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने लड़ाई झगड़ा व हत्या के प्रयास के एक मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी नवीन नगर में संजय वासी पंचशील कॉलोनी ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके पडोसी जानबूझ कर बाईक और गाडी उनके घर के सामने साफ करते है जिससे पानी उनके घर के आगे जमा हो जाता है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता की पडोसियों के साथ बहस हो गई थी और आवाज सुनकर शिकायतकर्ता का भाई सुनील भी घर से बाहर आ गया । जिसके बाद पडोसियों ने उन पर लाठी डंडो व लोहे की रोड से हमला कर दिया, जिसमें उसके भाई को गंभीर चोट आई। जिस पर थाना पल्ला में संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए नितेश व विवेक वासी पंचशील कॉलोनी पार्ट 2 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि गाडी धोने पर पहले भी शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हो चुकी थी। 11 अगस्त को जब शिकायतकर्ता ने इस बारे टोका तो नितेश व विवेक ने शिकायतकर्ता व उसके भाई सुनील हमला कर दिया। जिसमें गंभीर चोटे आई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!