अनियमितता पाए जाने पर जेनिथ अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश : यशपाल

  • एसडीएम बल्लभगढ़ के नेतृत्व में 3 सदस्य कमेटी करेगी मामले की जांच

फरीदाबाद, 8 मई । उपायुक्त यशपाल ने बताया कि भागीरथी गैस वितरण केंद्र के दौरे के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें शिकायत करते हुए कहा कि जेनिथ अस्पताल में पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम है। लोगों ने शिकायत थी कि अस्पताल में चिकित्सकों की सही ढंग से व्यवस्था नहीं है। ऑक्सीजन गैस भी मरीजों के परिजनों से स्वयं लाने के लिए कहा जाता है। उपायुक्त ने बताया कि शिकायत मिलने के उपरांत उन्होंने स्वयं अस्पताल का दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई भी चिकित्सक नहीं पाया गया। काफी देर पश्चात एक चिकित्सक वहां पर पहुंचा। इसके साथ ही अस्पताल में किसी भी तरह की चिकित्सा जांच एवं इलाज के रेट की सूची डिस्प्ले नहीं की गई थी। यह भी पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन था।

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि इस संबंध में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही एवं जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कमेटी में एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसीपी बल्लभगढ़ व सीएमओ द्वारा नामित एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को शामिल किया गया है। यह जांच टीम पिछले 15 दिनों में अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों से पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी और 3 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उपायुक्त ने बताया कि अनियमितता पाए जाने पर अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!