सेक्टर-58 स्थित रबर कंपनी से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में 2 आरोपित गिरफ्तार
2 बंडल कॉपर वायर बरामद, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद : सेक्टर-58 स्थित रबर कंपनी से 11/12 सितंबर की रात को कॉपर वायर चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सचिन व गोरव वासी सेक्टर-59 फरीदाबाद के रुप में हुई है। जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-64 वासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सेक्टर-58 में एक रबर की कंपनी है, जिसमें से 12 सितंबर को किसी नामालूम द्वारा 2 बंडल कॉपर वायर चोरी लर ली गई, जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज जांच आरंभ की गई।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है व एक प्राईवेट कंपनी में मजदुरी का काम करते है, 11 सितंबर की रात को आरोपितों ने कंपनी की दीवार फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिनसे 2 बंडल कॉपर वायर बरामद की गई है।



