चोरी की दो अलग-अलग वारदातों में दो आरोपित गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन व 7 हजार रुपये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा की विभिन्न टीमों ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से सोने की चेन तथा केबल बेचकर प्राप्त 7,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना आदर्श नगर में दर्ज सोने की चेन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तौफीक वासी गांव बड़खल, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सोने की चेन बरामद की गई है। जिससे पूछताछ में सूरजकुंड थाना क्षेत्र में चोरी के दो मामलों व आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक चोरी के मामले का खुलासा हुआ है। जिनमें बरामदगी के आरोपित को पुलिस प्रोडेक्शन पर लिया जायेगा।
वहीं, अपराध शाखा NIT की टीम ने थाना धौज में दर्ज केबल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए नफिश वासी गांव सिलौखरी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की केबल बेचकर प्राप्त 7,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।



