faridabad crime 20.850 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की कार्रवाई

faridabad crime : पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाही करते हुए 20.850 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 सितंबर को अपराध शाखा बार्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए दुर्गा विहार कालोनी फरीदाबाद वासी चंद्र प्रकाश(24) को 20.850 किलोग्राम गांजा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सुरजकुण्ड फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चंद्र प्रकाश 25 किलोग्राम गांजा दिल्ली बदरपुर बॉर्डर से किसी व्यक्ति से 1 लाख रुपये में लेकर आया था। जिसमें से 4 किलोग्राम गांजा उसने किसी को बेच दिया था। आरोपी शराब के ठेके पर काम करता है।
मामले के आगामी अनुसंधान के लिए माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।



