faridabad crime स्मैक बेचने वाला व उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच बॉर्डर ने की कार्रवाई

faridabad crime : पुलिस उपायुक्त, अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 3.32 ग्राम स्मैक बेचने वाले व उपलब्ध करवाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए आरिफ(24) वासी सरस्वती कालोनी फरीदाबाद को पल्ला एरिया फरीदाबाद से 3.32 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आरिफ मोहनबाग दिल्ली से संजय गांधी(19) नाम के व्यक्ति से 500 रुपये प्रति ग्राम स्मैक के हिसाब से खरीद कर 1000 रुपये प्रति ग्राम से बेचता था। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने संजय(19) वासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई कि गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!