2 झपटमार आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्नेचिंग की वारदातो को अंजाम देनें वालो के विरुध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिस पर पुलिस चौकी IMT के अंतर्गत व्यक्ति से फोन स्नेचिंग के एक मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने आरोपी रत्न(26) व संदीप(25) वासी सुभाष कालोनी फरीदाबाद को तिंगाव पुल से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार जावेद हुसैन वासी पुन्हॉना जिला मेवात ने पुलिस चौकी IMT में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चलाने का काम करता है, 25 सितंबर को वह गाडी में माल भरकर IMT फरीदाबाद लेकर आया था। जब वह शाम 8 बजे फोन पर बात कर रहा था तो पीछे से 3 मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आये और उसका फोन चुराकर वहां से फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है 25 सितंबर की रात को दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ R15 मोटरसाइकिल पर सावर होकर आए और शिकायतकर्ता का फोन छीनकर वहां से फरार हो गये। मोटरसाइकिल आरोपी संदीप की थी, आरोपितों से फोन बरामद कर लिया गया है।

आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!