ब्लॉक डी 2 सेक्टर-10 में बिजली के दो पोल सडक़ की तरफ़ झूके

फरीदाबाद : ब्लॉक डी 2 सेक्टर-10 में अचानक राजस्थान भवन के पास लगे बिजली के पोल एक तरफ़ झुक गए हैं। जिसकी सूचना राजस्थान भवन के कर्मचारियों ने ब्लॉक के संरक्षक शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट को दी। उन्होंने तुरंत ही मज़दूर लगाकर मिट्टी भरा कर पोल को गिरने से बचाया। उन्होंने देखा की पोल ज़मीन की तरफ़ झुक कर गिरने ही वाले थे। वशिष्ठ ने कहा अगर उन्होंने समय पर जानकारी नहीं दी जाती तो पोल ज़मीन पर गिर जाते जिससे बिजली की सप्लाई बाधित होती और काफ़ी नुक़सान होता।

वशिष्ठ ने कहा कि मॉनसून आने वाला है बिजली कर्मचारियों को बिजली के खंभों की समय-समय पर जाँच पड़ताल करते रहना चाहिए क्योंकि बारिश मे मिट्टी पानी से कमजोर हो जाती और मिट्टी फूल जाती है और हवा जब तेज़ चलती है तो बिजली के पोल का गिरने का ख़तरा बढ़ जाता है। बिजली के कमजोर तारों को भी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए जिसकी वजह से कोई दुर्घटना ना हो सके और सप्लाई भी निरंतर चलती रहे। लोगों की बिजली की इस वक्त बहुत ज़रूरत है क्योंकि गर्मी इस साल कुछ ज़्यादा ही पड़ रहीं है। पारा आसमान को छू रहा है। गर्मी की वजह से लोगों का घरों से निकालना भी मुश्किल हो गया है। वहीं बिजली के पोल की झुकने की शिकायत बिजली विभाग के एसडीओ जसवीर बैनीवाल से कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!