चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, दो वाहन चोर गिरफ्तार

फरीदाबाद : शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाएं लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS की टीमों ने अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-17 क्षेत्र में 8 मई को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए फैसल निवासी गांव पैंमाखेड़ा, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इसी क्रम में AVTS सिकरोना की टीम ने थाना सेंट्रल में दर्ज वाहन चोरी के एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए विशाल निवासी गांव खेड़ा मोहल्ला, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से भी चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

दोनों आरोपितों को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!