2 वाहन चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा AVTS सिकरोना व बॉर्डर की टीम ने बरामद की चोरी की तीन मोटरसाइकिल

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसम्बर 2025 को थाना पल्ला में एक मोटरसाईकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था जिसमें कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आरोपी दिपांशु वासी खेडी महम, रोहतक हाल बदरपुर दिल्ली को चोरी की मोटरसाईकिल सहित, बाई पास रोड, सेक्टर-35 के पास से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा AVTS की टीम ने थाना सूरजकुँड में दर्ज एक मोटरसाईकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए जलालुदीन वासी गांव लिहिंगा कंला, नुहूं को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!