अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

फरीदाबाद 26 अप्रैल। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जो की सराय ख्वाजा टोल पर सैंकड़ों गाडिय़ों में ब्राह्मण समाज के युवा एवं बुजुर्गों ने बड़े ही जोश के साथ हुंकार भरते हुए भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया और सराय ख्वाजा के बाजार से होते हुए तिलपत स्थित बाबा सूरदास के मंदिर में पहुंचे जहां पर एक विशाल सम्मेलन में आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा।

इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे डॉक्टर हर्षवर्धन, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर, फरीदाबाद की प्रथम नागरिक महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व संसदीय सचिव सीमा त्रिखा का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाती या समाज के नहीं होते, वह सभी के होते हैं इसलिए ब्राह्मण समाज को जब भी उनके सहयोग की जरूरत पड़ी है वह हमेशा उनके लिए तत्पर रहे हैं क्योंकि भगवान श्री परशुराम ने इस धरती से अन्याय को समाप्त करने के लिए जो संघर्ष किया है उसके लिए ब्राह्मण समाज बधाई का पात्र है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रकाश भारद्वाज के साथ अपने पुराने संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि उनका फरीदाबाद से बहुत पुराना नाता रहा है और समाज को नई दिशा देने वाले भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सभी को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए, इस अवसर पर हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर, पूर्व संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने भी अपने विचार रखें।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज सहित देश के विभिन्न क्षेत्र से ब्राह्मण समाज के अग्रणी लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की बदरपुर के पूर्व विधायक नारायण दत्त शर्मा दिल्ली से कमल शर्मा विशेष तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

संस्था की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रकाश भारद्वाज, संगठन सचिव पंडित मुकेश शास्त्री, हरियाणा प्रदेश युवा महासंघ के अध्यक्ष विकास पाराशर, राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय कौशिक, फरीदाबाद जिला शहरी के अध्यक्ष भोला शर्मा, धर्मपाल शर्मा, हरिओम शर्मा, हरि सिंह नंबरदार, बृज गोपाल शर्मा, रामफल कौशिक, सुरेंद्र शर्मा बबली, ईश्वर नंबरदार, सुमित गोड, पराग शर्मा, गजेंद्र पाराशर, राधे पंडित, राकेश शर्मा, प्रिंस शर्मा, कुलदीप शर्मा, कुणाल शर्मा, गौरव शर्मा, मनोज शर्मा सहित संस्था के सभी गणमान्य पदाधिकारी ने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए अपने विचार रखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!