जी-20 में छिपा है गीता का सार : शहजाद पूनावाला

फरीदाबाद : पूरे हरियाणा प्रदेश में सबसे पहले फरीदाबाद में हुई G-20 की बैठक, जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने युवाओं को भाजपा की उपलब्धियां गिनाई।

G20 से पहले यह Y20 की चौपाल फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ तहसील में अग्रवाल कॉलेज में संपन्न हुई जिसमें भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, आईएएस गरिमा मित्तल, बडखल से विधायक सीमा त्रिखा और भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला उपस्थित रहे। इस y20 की चौपाल में शहजाद पूनावाला ने बताया कि गीता से प्रेरणा लेते हुए भाजपा सरकार ने जैसे गांव में आई से इनोवेशन पीसी टेक्नोलॉजी और ऐसे अंत्योदय तक की राह को कैसे सुलभ किया है। आईएएस गरिमा मित्तल ने भी आईएएस बनने से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए युवाओं को राह दिखाई। साथी विधायिका सीमा त्रिखा भी अग्रवाल कॉलेज की छात्राओं के साथ रूबरू हुई।

वही गोपाल शर्मा ने बताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं की साझेदारी कितनी जरूरी है। इस मौके पर अग्रवाल कॉलेज के सेक्रेटरी दिनेश अग्रवाल ने भी Y20 जैसी महा चौपाल आगे भी कराने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेश तेवतिया, कार्तिक वशिष्ठ, गौतम भड़ाना, मनीष यादव, कुशल ठाकुर, समीर टंडन समेत पूरी टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!