क्राइम ब्रांच 48 ने चोरी के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 मोबाइल फोन सहित 4500 किए बरामद

  • नशे की आपूर्ति के लिए जूस की दुकान से मोबाइल तथा नकदी चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने चोरी के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नितिन तथा विशाल का नाम शामिल है आरोपी नितिन गोछी के जीवन नगर तथा आरोपी विशाल फरीदाबाद के सेक्टर 55 का निवासी है। 15 अगस्त को पुलिस थाना मुजेसर में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों ने 14-15 अगस्त की रात गौछी गांव के सरकारी स्कूल के पास एक जूस की दुकान से दो मोबाइल फोन तथा 13000 रुपए चोरी किए थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को संजय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दोनों मोबाइल फोन तथा 4500 नकद बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों की उम्र करीब 30 वर्ष है। आरोपी नितिन ऑटो चलाने का काम करता है वहीं आरोपी विशाल प्राइवेट नौकरी करता है। दोनो आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!