आगामी आंदोलन के तहत आने वाली 02 जुलाई को एचएसईबी वर्करज यूनियन के बैनरतले अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज का घेराव करेंगे कर्मचारी : लेखराज चौधरी

फरीदाबाद : एचएसईबी वर्कर यूनियन प्रदेश कमेटी के आव्हान पर अपनी जायज माँगों को लेकर जारी आंदोलनों की अग्रिम कड़ी में आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फरीदाबाद के चारों कार्यकारी अभियन्ता दफ्तर के सामने बिजली कर्मचारियों ने यूनियन के बैनरतले प्रदेश सरकार एवम बिजली निगम मैनेजमेंट के खिलाफ चार घंटे जमकर विरोध प्रदर्शन को करते हुए नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली । प्रदेश मुख्य संगठनकर्ता विनोद शर्मा व सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के कुशल नेतृत्व में कर्मचारियों ने आईएमटी स्तिथ ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन पर यूनिट प्रधान एवं स्टेट उपप्रधान सुनील चौहान व सचिव रविदत्त शर्मा, स्टेट जोइन्ट सेक्रेटरी परवीन शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने डटकर प्रदर्शन किया ।

वहीं सेक्टर-15 स्तिथ ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन पर यूनिट के प्रधान मुकेश शर्मा व सचिव सत्यवान की मौजूदगी में एवम सेक्टर-06 स्तिथ बल्लभगढ़ डिवीजन पर यूनिट प्रधान मदनगोपाल शर्मा तथा सेक्टर-23 स्तिथ एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन पर यूनिट सचिव मुकेश धतीर की अगुवाई में बिजली कर्मचारियों जोरदार तरीके से अपनी माँगों को रखते हुए जबर्दस्त नारेबाजी की । कर्मचारी की माँगों पर स्टेट कमेटी के नेता विनोद शर्मा ने विस्तार से बताया कि सरकार एग्री डिस्कॉम के बहाने बिजली महकमे का निजीकरण करने जा रही है जिसका हम विरोध करते हैं ।

इसके साथ साथ प्राइवेट लाईसेंस डिस्ट्रीब्यूशन देने व जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने एवं अन्य भत्तों में वृद्धि करने, सभी कर्मचारियों को निशुल्क कैशलेस मेडिकल की सुविधा देने, सभी कच्चे एवं पक्के बिजली कर्मचारियों को फ्री यूनिट देने, बिजली निगमों के सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने, ऑनलाइन ट्रांसफर नीति को तत्काल प्रभाव बंद करने, डीसी रेट एवं एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित कर समान कार्य के लिए समान वेतनमान देने, आउट ऑफ सर्कल कार्यरत कर्मचारियों को उनके होम सर्कल में स्थानांतरित करने, एक्स-ग्रेशिया नीति 2019 में आवश्यक संशोधन करने, वेतन विसंगतियों का शीघ्र समाधान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को निशुल्क बिजली यूनिट तथा फैमिली पेंशनरों को LTC सुविधा प्रदान करने, सभी कर्मचारियों के लिए इंटर यूटिलिटी ट्रांसफर लागू करने, कार्यालयों एवं आवासीय कॉलोनियों की जर्जर स्थिति में सुधार कर नई कॉलोनियां बनाई जाने, हाफ मार्जिन राशि की असमान व्यवस्था समाप्त करने, क्लेरिकल स्टाफ एवं चपरासी (Peon) के पदों का पुनः सृजन करने, बिजली संशोधन विधेयक 2023 एवं 2025 को वापस लेने आदि आदि मुख्य माँगों को लेकर प्रदेश का बिजली कर्मचारी आन्दोलित है ।

इसी कड़ी में कर्मचारियों सहित यूनियन ने अपना बिगुल बजा दिया है । यदि कर्मचारियों की माँगो पर गौर नही किया गया तो यूनियन दवारा तय कार्यक्रमों में आगामी 02 जुलाई को प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज का पूरे जोरशोर के साथ प्रदर्शन करते हुए घेराव किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!