faridabad crime news शेयर व IPO में निवेश के नाम पर की 3,95,250/-रू की ठगी

faridabad crime news : साइबर थाना बल्लभगढ में जैन कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक महिला ने शिकायत दी थी जिसमें आरोप लगाया कि उसके पास व्हाट्सएप पर मोतीलाल ओसवाल ऐप का लिंक आया। जिस पर उसने ठगों के कहेनुसार निवेश करना शुरू किया और उसने शेयर व IPO के लिए कुल 3,95,350/-रू का निवेश किया और फिर निवेश कराने के बाद ठगो ने उसके खाता को बंद कर दिया। जिस शिकायत पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ ने कार्रवाई करते हुए प्रकाश चौधरी (27) वासी गांव डांगीवास, जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि प्रकाश चौधरी ठगों के लिए खाता उपलब्ध कराता था। आरोपी B.Tech पास है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया। मामले में पहले दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।



