नशे में पिता ने ली दो साल की बेटी की जान !

बदायूं (उप्र) 8 मई ! जिले के कोतवाली बिसौली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी से बहस के बाद शराब के नशे में अपनी दो साल की बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बिसौली नगर के वार्ड नंबर 15 का रहने वाला सुखपाल बृहस्पतिवार को शराब पीकर अपने घर आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ने पर सुखपाल ने अपनी दो वर्ष की बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने सुखपाल को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। उसकी पत्नी की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सुखपाल को जेल भेज दिया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!