उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे 36वें सूरजकुंड मेले का शुभारंभ

– कहा – मेले में जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपा गया है वह पूरी निगरानी के साथ पुरा करें कार्य

फरीदाबाद, 30 जनवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि 3 फरवरी को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ 36वें सूरजकुंड शिल्प मेले का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों का साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए टूरिज्म व प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले में जिस भी अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। साथ उस कार्य को निर्धारित समय अवधि पर ही पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा वीवीआईपी, वीआईपी विजिटर, एंबेसडर सहित विभिन्न विभागों के महानिदेशक, एसीएस तथा अन्य अधिकारियों के मेले में आने के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति सुनिश्चित करें। 36 वें सुरज कुण्ड शिल्प मेले में कजाकस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, मैगनोलिया, ईरान, तुर्की, दक्षिण अरब, श्रीलंका, नेपाल, आर्मेनिया, कंबोडिया, मियांबार, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव सहित 40 देशों ने सहमति प्रदान की है। वहीं विदेशी प्रतिभागियों की कुल संख्या 251 आने की उम्मीद है। इनमें शिल्प 101, संस्कृति 141, खाना 3, आधिकारिक 6 एससीओ और शेष विश्व के कुल 40 देशों ने पुष्टि की है।

बैठक में सीईओ जिला परिषद सुमन भान्खङ, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम त्रिलोकचंद, एसडीएम पंकज सेतिया, सीटीएम अमित मान, एचएसवीपी के एडमिस्ट्रेटर अमित कुमार सहित टूरिज्म विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!