भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने नि:शुल्क पढ़ाये जा रहे बच्चों को मास्क, सेनेटाइजर व सात्विक आहार बांटा

फरीदाबाद 20 अप्रैल : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में नि:शुल्क पढ़ाये जाने वाले बच्चों को ट्रस्ट ने आज मास्क, सेनेटाइजर व सात्विक आहार जैसे केले, फ्रूटी, चिप्स, चौलाई लड्डू आदि भोजन बांटा। आहार वितरण करने में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल, कोषाध्यक्ष धारा सिंह नांदल, बरम शर्मा, शुभम् नांदल व मुकेश बिन मोजूद रहे।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल ने लोगों को दिए एक संदेश में कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए हमें अपना व अपने परिवार का बचाए रखना है। उन्होंने कहा दो गज दूरी मास्क है जरुरी को अपनाकर सभी लोग अपना कोरोना महामारी से बचाव करें। उनका कहना है कि अब जबकि कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है तब भी कोरोना इतना क्यों फैल रहा है क्योंकि हम सबने डरना छोड़ दिया है। श्री नांदल ने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद भी हमें मास्क पहना चाहिए, बार-बार हाथों को सेनेटाइज करना चाहिए और लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।



