अमिताभ बच्चन का कोविड-19 टेस्ट आया नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

नई दिल्ली : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर आ रही है ! उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है ! उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने यह जानकारी दी ! अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण नानावती अस्पताल में भर्ती थे ! उनका ताजा कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई ! अमिताभ बच्चन 23 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे ! उन्होंने बीते 11 जुलाई को यह जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ! इस खबर के कुछ दिन बाद ही अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर कहा था कि उनका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है !



