हवाबाजी के लिए आरोपी लेकर आया था देशी कट्टा, क्राइम ब्रांच 17 ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 17 प्रभारी कर्मबीर की टीम ने अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम श्रीनाथ कुमार है जो सरूरपुर में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेक्ट 58 एरिया से अवैध हथियार सहित काबू किया था आरोपी के कब्जे से 1 देसी कट्टा बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता है आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चोरी और हथियार के दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी यह देसी कट्टा हवाबाजी करने तथा दोस्तों में अपना दबदबा जमाने के लिए 1 महीने पहले बल्लभगढ़ बस स्टैंड से किसी व्यक्ति से लेकर आया था जिसे पुलिस द्वारा जपत कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!