युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया
युवा कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को हर मंच पर उजागर करती: गौतम पराग

फरीदाबाद, 24 मार्च। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का जन्मदिवस फरीदाबाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। इसी कड़ी में पहले सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए और उसके बाद सैन्ट्रल ग्रीन स्थित नेब विद्यालय में नेत्रहीन छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को खाद्य सामग्री भेंट की। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष गौतम पराग ने किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता चंचल तंवर, गौरव चौधरी, हरकेश, मोहित, जीशान सैफी, पीयूष, कृष्ण चौधरी सहित अन्य युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
गौतम पराग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब को बधाई दी और उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य व सफल नेतृत्व की कामना की। उन्हें कहा कि वह युवाओं की निडर आवाज है। उन्हें संघर्षशील, समर्पित और युवाओं को सशक्त दिशा देने वाला नेता बताया गया।
गौतम पराग ने कहा कि श्री भानु के नेतृत्व में लगातार कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। उनके नेतृत्व में यूथ कांग्रेस लगातार हर मंच पर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन कर आम जन की समस्याओं का समाधान करवाती है।



