संगठन पर्व को उत्सव की तरह मना रहे हैं कार्यकर्त्ता : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के संगठन पर्व को कार्यकर्ता उत्सव की तरह मना रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की साधारण सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता बनाने का अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ मंडल एवं बूथ के कार्यकर्त्ता भी सक्रिय सदस्य बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्त्ता पूरी तरह से लगे हुए हैं और संगठन के चुनाव के लिये कार्यकर्त्ता उत्साहित हैं।

सक्रिय सदस्यता, संगठन के चुनाव और संगठनात्मक विषयों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की 4 विधानसभाओं में बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ने बडखल एवं तिगांव विधानसभा, पूर्व मंत्री संजय सिंह ने बल्लभगढ़ और पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने एन आई टी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन के आगामी कार्यकर्मों की जानकारी दी।

– प्रदेश के युवाओं को बिन खर्ची बिन पर्ची मिल रही हैं नौकरियां : डॉक्टर संजय सिंह

बल्लभगढ़ विधानसभा की बैठक में पूर्व मंत्री संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रदेश की जनता को मजबूत कर रही है। प्रदेश के युवाओं को बिन खर्ची बिन पर्ची नौकरियां मिल रही हैं। पिछले 10 वर्षों से भाजपा की प्रदेश सरकार नॉन स्टॉप विकास कर जन जन को सशक्त किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में और तेजी लाने का आह्वान किया।

– सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन : गोपाल शर्मा

एनआईटी विधानसभा में पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आगामी कार्यकर्मों की जानकारी देते हुए कहा कि 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वें जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में हर बूथ पर मनाया जायेगा, 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा और महीने के आखिरी रविवार 29 दिसंम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के देश के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को हर बूथ पर सुना और सुनाया जायेगा ।

इन बैठकों में खाध्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अधलखा, सतीस फागना निवर्तमान मेयर श्रीमती सुमन बाला, वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा सहित पार्टी के सभी प्रदेश जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!