कर्मचारियों की दैनिक समस्याओं के मुद्दे पर एक्सईन से यूनियन का प्रतिनिधि मंडल मिला

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के गुड ईयर चौक स्तिथ सेक्टर-06 बिजली निगम के दफ्तर पर अपने बिजली कर्मचारियों की दैनिक समस्याओं के मुद्दों पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन सर्कल फरीदाबाद का कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल बल्लभगढ़ के कार्यकारी अभियन्ता संजय कुमार मंगला से बल्लभगढ़ यूनिट के प्रधान मदन गोपाल शर्मा एवं यूनिट के सचिव सुरेन्दर शर्मा के नेतृत्व में मिला । उनके साथ मौके पर एचएसईबी वर्कर यूनियन फरीदाबाद के सर्कल सचिव विनोद कुमार शर्मा के साथ ओल्ड फरीदाबाद के यूनिट सचिव लेखराज चौधरी भी एक्सईएन के साथ हुई इस मीटिंग में उपस्तिथ रहे । प्रधान मदन गोपाल शर्मा ने बताया कि तकनीक फील्ड कर्मचारियों को काम करने के दौरान सबसे अहम परेशानी महकमे से टी एंड पी यानी टूल किट कर्मचारियों को समय पर ना मिलने के कारण आ रही मुख्य अहम समस्या है । जिसके ना रहने से बिजली को सुचारू रूप से चलाने और बिजली के फाल्ट को ठीक करने में कर्मचारी काफी परेशान रहते हैं। पर बावजूद इसके कई कई बार अधिकारियों को बोलने के बाद भी टूल किट सामान समय पर ना मिलना इस समस्या से तकनीक बिजली कर्मी को कई बाधाओं से जूझना और रूबरू होना पड़ता है ।
दूसरी ओर जहाँ बिजली के कम्पलेण्ड सेन्टर पर कर्मचारियों की कमी तो है ही लेकिन इस कमी को दूर किये बिना इसे झेलते हुए हमारा कर्मचारी दिन और रात को एक करते हुए खराब बेमौसमी बारिश, आँधी, तूफान आदि में अपने कर्तव्य का निर्वहन बड़ी ही शिद्दत के साथ करता है । बल्लभगढ़ के अधिनस्त आने वाले कार्यक्षेत्र कर्मियों के भत्तों यानी एलाउंसेज आदि देने के बारे में यूनियन नेताओं ने एक्सईन संजय कुमार मंगला से विचार विमर्श करते हुए अपने कर्मचारियों को जल्द दिए जाने की माँग को भी रखा और कर्मचारियों के लाम्बित कार्यों व समस्याओं को जल्द से जल्द मिपटाने को लेकर जोर दिया । बल्लभगढ़ एक्सईएन मंगला ने यूनियन नेताओं को आश्वस्त करते हुए भरोसा दिया कि उच्च अधिकारियों से इस गम्भीर मुद्दे को रखते हुए अपनी तरफ से बात को रखूँगा और जल्द ही सभी तकनीक व क्लेरिकल कर्मचारियों की जो भी दैनिक समस्याएँ लाम्बित हैं उन्हें समय से पहले पूरा करवाने का प्रयास करूँगा । बल्लभगढ़ एक्सईएन से मीटिंग के इस मौके पर धीर सिंह बुख़ारपुरिया, मुकेश कुमार धतीर, सियाराम राजपूत, राजबीर शर्मा हरफला, चरण सिंह फोरमैन, पन्ना लाल लाइनमैन, सूरज, पुनीत आदि बिजली के कर्मचारी मौजूद रहे ।



