अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा ने राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर हवन का आयोजन किया

फरीदाबाद, 5 अगस्त। राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमि पूजन के शुभ अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा हरियाणा द्वारा प्रदेश संयोजक जग विजय वर्मा के सोहना रोड़ स्थित कार्यालय पर हवन का आयोजन किया गया। निर्विघ्नं भव्य राम मंदिर बने इसके लिए समस्त हिंदू महासभा की टीम ने गायत्री मंत्र का विधिवत जाप किया। तत्पश्चात प्रभु श्री राम के चरणों में फल फूल एवं मिष्ठान चढ़ाकर प्रसाद वितरण किया गया।

श्री वर्मा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए स्वामी चक्रपाणी जी महाराज व अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रत्येक सदस्य ने जी-जान से मेहनत की है। देश भर में राम भक्त पूरे वर्ष इस भूमि पूजन को हर्षोउल्लास के साथ मनाते रहेगें।

इस मौके पर प्रदेश संयोजक जग विजय वर्मा, नंदकिशोर नागर, शिवकुमार फौजी, अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश कुंडू, सुमित रावत, संजीव कुशवाहा, सचिन तंवर, राजेंद्र सिंह पाल, बालकिशन, जिला अध्यक्ष दिनकर नागर, नरेंद्र कंडेरे, कौशल नागर, लेखराज, मनोज शर्मा, मनीष शर्मा, गुड्डू, मोहित वर्मा, इस ऐतिहासिक पल पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!