अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में किया भण्डारे का आयोजन

फरीदाबाद, 5 नवम्बर : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में मां पीताम्बरा पीठ बसेलवा कालोनी ओल्ड फरीदाबाद में भण्डारे का आयोजन किया। पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने कहा आज के दिन अन्नकुट प्रसाद का बहुत महत्व है। इसलिए उन्होंने भी बाजरा-चावल-कढ़ी का भगवान गोवर्धन को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया और गिरिराज महाराज से सभी की खुशी की प्रार्थना की।

इस अवसर पर पं. दादा कैलाश, पं. राजू दादा, पं. हरीश पाराशर एडवोकेट, पं. कृष्ण पाराशर एडवोकेट, पं. कर्ण पाराशर इंजिनियर, पं. चन्द्रशेखर, पं. लोकेश, पं. हरिओम. पं. जीतेन्द्र. पं. अतुल, पं. राहुल, पं. विजय, पं. रत्न, पं. मोहित, पं. राजीव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



