अधिवक्ता मनमीत कौर ने आर्थिक तंगी झेल रहे फरीदाबाद के वकीलों की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ

फरीदाबाद। कोरोना महामारी के समय लोग अपनी अपनी तरफ से जो मदद हो सके वह गरीब व मजदूर लोगों के लिए कर रहे हैं। इस महामारी में देश एक साथ प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। वहीं फरीदाबाद से अधिवक्ता मनमीत कौर ने फरीदाबाद के वकीलों से विनती की कि इस महामारी के समय में जो भी वकील साथी किसी आर्थिक तंगी से गुजर रहा हो और घर के जरूरी सामान व अन्य किसी वस्तु की आवश्यकता है और वह किसी वजह से सामने नहीं आ पा रहा है तो वह उनको ज़रूरत का सामान दिया जाएगा तथा उनकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी वकील साथी जिसे वास्तव में ज़रूरत है तो वह उनके मोबाइल नंबर 9958277779 पर संपर्क कर सकता है और आर्थिक मदद ले सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!