अफवाहों का वायरस रोका जाये !

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) 28 मार्च। गुुरुग्राम के कुछ वाट्सएप रुप व सोशल मीडिया पर भारतीय ग्रंथों व ज्योतिष के पंचांगों के पुराने पेजों के साथ छेड़छाड़ करके फर्जी तौर पर कुछ संस्कृत के श्लोक कोरोना वायरस के नाम से बनाकर भेजे जा रहे हैं जो हमारी भारतीय संस्कृति व भारतीय वेदों की मर्यादा व उनके सम्मान का सीधा-सीधा अपमान है व साथ में ही इस समय कोरोना वायरस के कारण सरकार एवं प्रशासन के द्वारा उठाये गये सुरक्षा कदमों का सीधा-सीधा उल्लंघन है! कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक ग्रंथ शिव पुराण के पेजों में छेड़छाड़ करके कोरोना रक्षा कवच नाम से संस्कृत के श्लोक बनाकर लोगों में अफवाह फैलाने का काम किया!

गुरुग्राम व हरियाणा प्रदेश के किसी भी हिस्से से यदि कोई भी अफवाह धार्मिक वेदों या ग्रंथों का संबंध कोरोना वायरस से जुड़े होने की हो तो उन अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये!

कई दिनों से गुरुग्राम व एनसीआर के रहने वाले कुछ तथाकथित धार्मिक लोग व कुछ छुटभैये राजनेताओं के चेले चपाटे वाट्सएप व सोशल मीडिया पर तंत्र मंत्र व अन्य जादूगरी का संबंध जोड़ते हुए कोरोना वायरस के बारे में प्राचीन काल से कोरोना वायरस का संबंध जोडऩे का उल्लेख करते हुए अफवाह फैला रहे हैं!

उन मूर्ख लोगों की बातों से आम जनता में जबरदस्त भय, भ्रम व तनाव का वातावरण बन चुका है जिस कारण आम जनता व मध्यम वर्ग भारी मानसिक बीमारियों का शिकार हो सकता है! देश के कुछ राष्ट्रीय टीवी चैनल भी इस प्रकार की अनर्गल व झूठी खबरों को तथा अफवाहों की खबरों को सुखिऱ्यों में सारा दिन जनता को दिखाते रहते हैं और एक विशेष राजनैतिक पार्टी का एक विशेष वर्ग कोरोना वायरस के बारे में इन अनर्गल खबरों व झूठी अफवाहों को वाट्सएप व सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार सारा दिन प्रसारित करता रहता है व जनता को एक बड़े भारी मानसिक अवसाद की तरफ धकेला जा रहा है!

कोरोना वायरस की बीमारी का कटु सत्य यह है कि एनसीआर, दिल्ली, फरीदाबाद व गुरुग्राम के कुछ डॉक्टरों ने कोरोना पीडि़त लोगों को साधारण वायरल व खांसी जुकाम की दवाइयों से व खान पान में हरी सब्जियों के सूप व फलों के रस के सेवन से ठीक कर दिया है व कोरोना पीडि़त लोग ठीक होकर घर पहुँचने लगे हैं! गुरुग्राम में कोरोना के कुल मामले 316 आये थे जिनमें से 276 नेगेटिव हैं यानि उनको कोई कोरोना नहीं है! इसी प्रकार फरीदाबाद में कोरोना के 66 मामले आये थे जिनमें से 56 नेगेटिव हैं यानि उनको कोई कोरोना नहीं है! ये आंकड़े राष्ट्रीय समाचारपत्र हिंदुस्तान में आज प्रकाशित हुए हैं!

आम जनता को किसी भी प्रकार की अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है! जल्द ही हमारे देश से कोरोना वायरस का भूत नदारद हो जायेगा व आम जनता का जीवन दोबारा से सुचारु रूप से शुरू हो जायेगा!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!