आरएसएस की मदद से अनीता शर्मा ने बांटा लोगों को राशन

फरीदाबाद, 29 अप्रैल ! संकट के दौर में लोगों की सेवा करने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोई सानी नहीं है। संघ द्वारा देश के कोने-कोने में लोगों को मदद पहुंचाने का कार्य विधिवत रूप से किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ सेवा कार्य संघ के सहयोग से भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी अनीता शर्मा ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी में किया। उन्होंने सैंकड़ों लोगों को सूखा राशन वितरित किया। अनीता शर्मा ने कहा कि सेवा परमोधर्म है और इससे बढक़र कोई सेवा नहीं है। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को राशन दिया और कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बड़े स्तर पर लोगों को सेवा पहुंचाने का कार्य कर रहा है। चाहे वह राशन के रूप हो, भोजन हो या फिर उनकी सुरक्षा के सैनीटाइजर एवं मॉस्क।

उन्होंंने कहा कि संघ का यह अभियान निरंतर रूप से जारी है और शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को राशन एवं भोजन भिजवाया जा रहा है। अनीता शर्मा ने इस भयानक महामारी के दौर में प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज एक बहुत बड़े संकट से भारत को बचाने का दूरदर्शी प्रयास किया है। वरना आज भारत की हालत भी अन्य देशो की तरह होती। हमारे प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रशासन ने लॉक डाउन के द्वारा इस महामारी को रोकने में काफी सफलता हासिल की है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!