कर्म के आधार पर सभी धर्मों के लोगों का सम्मान होना चाहिए !

फरीदाबाद 29 अप्रैल। एडवोकेट राजेश खटाना इंचार्ज लीगल विभाग हरियाणा युवा कांग्रेस ने जारी एक बयान में कहा कि देश ने एक मशहूर अभिनेता इरफ़ान ख़ान को खो दिया। जिनके जाने के बाद सभी पार्टी दल धर्म-जाति से ऊपर उठकर अपने-अपने अंदाज़ में उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने और सभी दलों के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा जब हम सबने अपने चहेते अभिनेता को खोया तो इस दुख की घड़ी में एक सवाल उनके मन में उठ रहा है कि किसी इंसान के इस दुनिया से चले जाने के बाद हम सभी जाति, धर्म पार्टी विचारधारा को भूलकर उस व्यक्ति को एक पवित्र आत्मा समझ कर उसके प्रति श्रद्धांजली प्रकट करते हैं, दु:ख प्रकट करते हैं।
तो साथियों क्या किसी व्यक्ति के जिंदा रहते हुए उसके प्रति अपने भाव प्रेम भाईचारा प्रकट करें तो मुझे लगता है कि समाज के लिए बहुत फलदायक सिद्ध होगा। फिर उसका धर्म कोई भी हो मेरा मानना है की आज भी अधिकतर लोग कर्म के आधार पर किसी इंसान के प्रति अपनी राय बनाए तो सभी धर्मों के लोगों और सभी धर्मों का सम्मान होगा, जिससे भारत पूरे विश्व में एक बहुत बड़ी शक्ति के रूप में बनकर उभरेगा। उनका मानना है कि सभी राजनैतिक पार्टियों, धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों को एक संदेश जारी कर देना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति धर्म के आधार पर किसी भी समुदाय के लिए सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की ग़लत टिप्पणी नहीं लिखेगा और मुझे पूरा विश्वास है कि देश का सर्वोच्च न्यायालय भी इस पर संज्ञान लेते हुए एक नया आदेश पारित करेगा।



